20 Best Mythological Fiction Novels in Hindi (You Must Read)

List Of Best Indian Mythological Fiction Books in Hindi - क्या आपको रामायण और महाभारत जैसी कहानियाँ पढ़ना पसंद है ? अगर हाँ इस पोस्ट मे दिये गए भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित उपन्यास आपको जरूर पढ़ने चाहिए।


best mythological fiction novels in hindi


Top Indian Mythological Fiction Books in Hindi


1. शिवा ट्राइलॉजी ( लेखक : अमीष त्रिपाठी )


शिवा ट्राइलॉजी आमिश त्रिपाठी द्वारा लिखित भगवान शिव के जीवन पर आधारित एक बहोत अद्भुत काल्पनिक उपन्यास की सीरीज है। इस उपन्यास को तीन भागों मे लिखा गया है। हर भाग अपने पिछली किताब के अंत से शुरू होता है। 

shiva trilogy book series hindi by amish tripathi,best mythological fiction novels in hindi


पार्ट #1 - मेहुला के मृत्युंजय - https://amzn.to/3hZmmPD



पार्ट #2 - नागाओं का रहस्य - https://amzn.to/3bpHi1g



पार्ट #3 - वायुपुत्रों की शपथ - https://amzn.to/3nu8iyP



इस उपन्यास की कहानी बहोत रोचक और सस्पेंस से भरपूर है। कहानी मे लेखक ने भगवान शिव को एक भगवान न दिखा कर एक सामान्य इंसान की तरह दिखाया है। लेकिन इस उपन्यास सिरीज़ के अंत तक आप शिव के संघर्ष को देखकर भगवान मानने को तैयार हो जाएंगे। 


अगर आप होलीवूड सुपर हिरो वाली मूवीस के फेन है तो ये उपन्यास की सिरीज़ आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 


Buy Shiva Trilogy Book Series Hindi By Amish Tripathi From Amazon


2. राम चन्द्र सिरीज़ ( लेखक : अमीष त्रिपाठी )


इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर भी आमिश त्रिपाठी की उपन्यास सिरीज़ आती है। राम चंद्र सिरीज़ मे लेखक ने रामायण की कहानी को अपनी अद्भुत कल्पना और रिसर्च के माध्यम से बहोत बहेतरीन तरीके से लिखा है।

ram chandra book series hindi by amish tripathi,best mythological fiction novels in hindi


इस उपन्यास सिरीज़ के अब तक तीन भाग प्रकाशित हो चुके है। और इसका चौथा और अंतिम अध्याय बहोत जल्द प्रकाशित होने वाला है। 


पार्ट #1 - राम - इक्ष्वाकु के वंशज - https://amzn.to/3q3gmbu



पार्ट #2 - सीता - मिथिला की योद्धा - https://amzn.to/3q3gmbu



पार्ट #3 - रावण - आर्यावर्त का शत्रु - https://amzn.to/38rHGu7



इस उपन्यास सिरीज़ के प्रथम भाग राम - इक्ष्वाकु के वंशज में आमिश त्रिपाठीने भगवान राम के जीवन से कहानी की शुरुआत की है।


दूसरे भाग सीता - मिथिला की योद्धा में कहानी सीता की है और तीसरे भाग मे रावण की कहानी है। 


इन तीनों उपन्यास की कहानी समांतर चलती है। बस तीनों मे अलग अलग तीन किरदारो के द्वारा कहानी सुनाई जाती है। 


अगर आप रामायण को एक नए नजरिए से पढ़ना चाहते है तो आज ही आपको इस उपन्यास के तीनों भाग जरूर पढ़ने चाहिए। 


Buy Ram Chandra Book Series Hindi By Amish Tripathi From Amazon


3. संग्राम-सिंधु गाथा ( लेखक : विवेक कुमार )


संग्राम-सिंधु गाथा विवेक कुमार द्वारा लिखित एक Mythological Fiction Novel Series है।


sangram sidhu gadha book series hindi by vivek kumar,best mythological fiction novels in hindi


इस उपन्यास के कुल चार भाग है। अब तक इसके दो भाग प्रकाशित हो चुके है और बाकी दो आने वाले समय मे प्रकाशित होने वाले है। 


पार्ट #1 - अर्थला - https://amzn.to/2XlMCKz



पार्ट #2 - मल्हार - https://amzn.to/2XlMCKz


इस उपन्यास सिरीज़ की प्रथम किताब अर्थला की कहानी आज से 6 हजार 300 साल पहले शुरू होती है। इस बूक के कवर पेज के अंदर की तरफ अखंड भारत का नक्शा दिया गया गया है। इस नक्शे मे पूरे भारत वर्ष को आठ भाग मे बंता हुआ दिखाया गया है, और इस पूरे भारत वर्ष को पूरी उपन्यास श्रीखला मे जंबू द्वीप के नाम से दिखाया गया है। 


अर्थला जंबू द्वीप के आठ हिस्सो मे से एक है और ये पूरी कहानी अर्थला राज्य के ऊपर आधारित है। 


कहानी बहोत सारे राजनीतिक खेल, देव, दानव, यूध्ध और रहस्य रोमांच भरी हुई है। इसलिए आपको ये उपन्यास सिरीज़ जरूर पढ़नी चाहिए। 


Buy Sangram Sidhu Gatha Book Series Hindi By Vivek Kumar From Amazon


4. द्रोपदी की महाभारत ( लेखक : चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी )


द्रोपदी की महाभारत चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी द्वारा लिखित The Palace Of Illusions का हिन्दी रूपान्तरण है।


draupadi ki mahabharat hindi by chitra banerjee divakaruni,best mythological fiction novels in hindi


इस उपन्यास मे रचयिता ने महाभारत को द्रौपदी की नजरिए से लिखा है। इस कहानी को ज्यादा रोचक बनाने के लिए कहानीकार कर ने इसमे कल्पना का इस्तेमाल किया है। 


कहानी की शुरुआत द्रौपदी के जन्म से होती है और अंत उसकी मृत्यु के साथ होता है। अगर आप भी द्रौपदी की किरदार को अच्छी तरह से जानना और समजना चाहते है तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। 


Buy Draupadi Ki Mahabharat Hindi By Chitra Banerjee Divakaruni From Amazon


5. भारत का रक्षक महाराजा सुहेलदेव ( लेखक : अमीष त्रिपाठी )


भारत का रक्षक महाराजा सुहेलदेव किताब अमीष त्रिपाठी द्वारा लिखित Legend of Suheldev: The King Who Saved India का हिन्दी अनुवाद है। 


bharat ka rakshak maharaja suheldev hindi by amish tripathi,best mythological fiction novels in hindi


एक उपन्यास की कहानी भारत के एक विस्मृत नायक महाराजा सुहेलदेव और एक एक अविस्मरणीय युद्ध की है। 


कहानी 1025, ईस्वी के भारत की है, जब ग़ज़नी के महमूद और उसके बर्बर तुर्क गिरोहों के लगातार हमलों ने भारत के उत्तरी इलाकों को कमज़ोर कर दिया था। हमलावरों ने उपमहाद्वीप के बहुत बड़े इलाके को बर्बाद करने के लिए छीना-झपटी, हत्या, बलात्कार और लूटपाट का सहारा लिया।


कई पुराने भारतीय साम्राज्य, जो अब तक थक चुके थे और बंटे हुए थे, उन हमलावरों के सामने टिक नहीं सके। जिन्होंने युद्ध के पुराने नियमों के साथ लड़ाई की, वे जीत के लिए हर बार नियमों को तोड़ने वाली बर्बर तुर्क सेना को रोकने में नाकाम रहे।


इसके बाद तुर्क देश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक—सोमनाथ में भगवान शिव के भव्य मंदिर—पर हमला करते हैं और उसे बर्बाद कर देते हैं।


भारी निराशा से भरे इस काल में एक योद्धा राष्ट्र की रक्षा के लिए सामने आता है। महाराजा सुहेलदेव, जो एक छोटे से राज्य का ये शासक महसूस करता है कि अपनी मातृभूमि के लिए क्या किया जाना चाहिए, और इसके लिए वो अपना सब कुछ बलिदान करने को तैयार है।


साहस और वीरता की इस रोमांचक महागाथा को पढ़िए, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है, और शेर के समान उस निडर योद्धा और बहराइच के महासंग्राम की याद दिलाती है।


Buy Bharat ka Rakshak Maharaja Suheldev Hindi By Amish Tripathi From Amazon


6. कली का उदय - दुर्योधन की महाभारत ( लेखक : आनंद नीलकंठन )


कली का उदय- दुर्योधन की महाभारत किताब आनंद नीलकंठन द्वारा लिखित एक महाभारत पर आधारित Fiction Novel है। 


kali ka uday - duryodhan ki mahabharat hindi by anand neelakantan,best mythological fiction novels in hindi


इस उपन्यास मे लेखक ने महाभारत को कौरवों के नजरिए से लिखा है। 


कलि के अंधकारमयी युग का उदय हो रहा है और प्रत्येक स्त्री व् पुरुष को कर्त्तव्य और अंतःकरण, प्रतिष्ठा और लज्जा, जीवन और मृत्यु के बीच चुनाव करना होगा। 


पांडव: जिन्हें जुए के विनाशकारी खेल के बाद वन के लिए निष्कासित किया गया था, हस्तिनापुर वापस आते हैं I


जब पांडव हस्तिनापुर के राजसिंहासन पर अपना दावा प्रस्तुत करते हैं, तो कौरवों का युवराज सुयोधन कृष्ण को चुनौती देने के लिए प्रस्तुत हो जाता है I


जहाँ महापुरुष धर्म और अधर्म के विचार पर तर्क-वितर्क करते हैं, वहीँ सत्ता के भूखे मनुष्य एक विनाशकारी युद्ध की तैयारी करते हैं I


उच्च वंश में जन्मी कुलीन स्त्रियाँ किसी अनिष्ट के पूर्वाभास के साथ अपने सम्मुख विनाश की लीला देख रही हैं I लोभी व्यापारी तथा विवेकहीन पंडे-पुरोहित गिद्धों की भाँति प्रतीक्षारत हैं I


दोनों ही पक्ष जानते हैं कि इस सारे दुःख तथा विनाश के पश्चात् सब कुछ विजेता का होगा I परंतु जब देवता षड़यंत्र रचते हैं और मनुष्यों की नियति बनती है, तो एक महान सत्य प्रत्यक्ष होता है I


Buy Kali Ka Uday - Duryodhan Ki Mahabharat Hindi By Anand Neelakantan From Amazon


7. अश्वथामा: महाभारत का शापित योद्धा ( लेखक : आशुतोष गर्ग )


अश्वथामा: महाभारत का शापित योद्धा किताब आशुतोष गर्ग द्वारा लिखित महाभारत की कहानी पर आधारित एक उपन्यास है। 


ashwathama: mahabharat ka shapit yodha hindi by ashutosh garg,best mythological fiction novels in hindi


अधिकांश जगत अश्वथामा को दुर्योधन कि भांति कुटिल और दुराचारी समझता है. लेखक ने इस उपन्यास में अश्वत्थामा के जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करते हुए, उस महान योद्धा के दृष्टिकोण से महाभारत की कथा को नए रूप में प्रस्तुत किया है.


Buy Ashwathama: Mahabharat ka Shapit Yodha Hindi By Ashutosh Garg From Amazon


8. वैश्वनार ( लेखक : शिव प्रसाद सिंह )


वैश्वनार किताब शिव प्रसाद सिंह द्वारा लिखित एक काशी त्रई सिरीज़ प्रथम उपन्यास है। इसके अलावा इस सिरीज़ के दो अन्य उपन्यास - नीला चंद और गली आगे मुड़ती है। 


vaishvanar hindi by shiv prasad singh,best mythological fiction novels in hindi


वैश्वनार इस शब्द का अर्थ है अग्नि। वैश्वनार की कथा काशी के प्रारम्भिक काल की कथा है। 


Buy Vaishvanar Hindi By Shiv Prasad Singh From Amazon


पौराणिक कथा पर आधारित पुस्तकें/उपन्यास


9. वयं रक्षाम ( लेखक : आचार्य चतुरसेन )


वयं रक्षाम आचार्य चतुरसेन द्वारा लिखित एक लोकप्रिय उपन्यास है। ये उपन्यास राम कथा पर आधारित है, लेकिन जिसका नायक राम नहीं, बल्कि रावण है।


vayam raksham hindi by chatursen,best mythological fiction novels in hindi


वयं रक्षाम उपन्यास मे रावण के गुणो को उभारते हुए, उसके सकारत्मक पक्ष को सामने लाने का प्रयास किया गया है।


इस पुस्तक के अनुसार, रावण ने एक नई सांस्कृतिक प्रणाली तैयार की, जो दक्षिण के साथ उत्तर को एकजुट करेगी, जिसे उन्होंने रक्षा संस्कृति कहा।


Buy Vayam Raksham Hindi By Chatursen From Amazon


10. मृत्युंजय ( लेखक : शिवाजी सावंत ) 


मृत्युंजय किताब प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत द्वारा लिखित एक लोकप्रिय उपन्यास है। इस उपन्यास को मूल रूप से मराठी मे लिखा गया था, लेकिन बाद मे इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे बहोत सारी अन्य भाषाओं मे अनुवाद किया गया।


mrityunjaya hindi by shivaji sawant,best mythological fiction novels in hindi


मृत्युंजय की कथा महाभारत के कर्ण की कथा है। इस उपन्यास मे शिवाजी सावंत ने कर्ण के सकारत्मक पक्ष को बहोत अच्छी तरीके से रखा है, जो महाभारत मे आपको नहीं देखने को मिलता। 


Buy Mrityunjaya Hindi By Shivaji Sawant From Amazon


11. ययाति ( लेखक : विष्णु खांडेकर )


ययाति किताब विष्णु खांडेकर द्वारा लिखित एक पौराणिक उपन्यास है। इस उपन्यास को 1959 मे मराठी मे लिखा गया था। इस उपन्यास को ज्ञानपीठ पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सनमानित किया गया है। 


yayati hindi by vishnu s. khandekar,best mythological fiction novels in hindi


ययाति उपन्यास महाभारत की कहानी पर आधारित है। इस उपन्यास की कहानी के केंद्र मे है हस्तीनापुर के महाराजा नहुष का पुत्र ययाति।


उपन्यास में तीन कथाकार हैं: ययाति, देवयानी और शर्मिष्ठा। इस उपन्यास मे ययाति के अंदर शांति और संघर्ष के बीच चल रहे अंतर द्वंद को दिखाया गया है। 


Buy Yayati Hindi By Vishnu S. Khandekar From Amazon


12. अभ्युदय राम कथा ( लेखक : नरेन्दर कोहली )


अभ्युदय राम कथा किताब नरेन्दर कोहली द्वारा लिखित एक पौराणिक उपन्यास है। इस उपन्यास के कुछ दो भाग है। 


abhyudaya ram katha hindi by narender kohli,best mythological fiction novels in hindi


अभ्युदय राम कथा रामायण पर आधारित उपन्यास है, जिसमे लेखक ने भगवान राम के चरित्र हो बहोत विस्तार से लिखा है। 


इस उपन्यास मे नरेन्दर कोहली ने राम कथा को आधुनिक संदर्भ मे लिखने की कोशिश की है। 


Buy Abhyudaya Ram Katha Hindi By Narender Kohli From Amazon


13. अमर भारत  ( लेखक : आमिश त्रिपाठी )


amar bharat immortal india hindi by amish tripathi,best mythological fiction novels in hindi


अमर भारत आमिश त्रिपाठी द्वारा लिखित लोकप्रिय उपन्यास Immortal India का हिन्दी अनुवाद है।




भारत, एक ऐसी संस्कृति जो सभ्यता की भोर देखी गई। इसने अन्य संस्कृतियों के उदय को देखा और उन्हें धूल में बदल दिया। 


यह मनाया गया और हमला किया गया। प्रवेश किया और वशीभूत। 


लेकिन इन सभी सहस्राब्दियों के माध्यम से, इतिहास के सभी उतार-चढ़ाव के बाद, यह अभी भी यहाँ है! और अब, कुछ शताब्दियों की गिरावट के बाद, यह एक बार फिर एक नई सुबह चला रहा है। 


अमीश आपको भारत की तरह पहले कभी नहीं समझने में मदद करते हैं, तीखे लेखों, बारीक भाषणों और बुद्धिमान बहस की एक श्रृंखला के माध्यम से। 


अमर भारत में धर्म, पौराणिक कथाओं, परंपरा, इतिहास, समकालीन सामाजिक मानदंडों, शासन और नैतिकता जैसे विषयों की अपनी गहरी समझ के आधार पर: यंग कंट्री, टाइमलेस सभ्यता, अमीश एक आकर्षक संस्कृति के साथ एक प्राचीन संस्कृति के विशाल परिदृश्य को आकर्षक रूप आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है।


Buy Amar Bharat Immortal India Hindi By Amish Tripathi From Amazon


14. धर्म योद्धा कल्कि : विष्णु का अवतार ( लेखक : केविन मिसल )


धर्म योद्धा कल्कि : विष्णु का अवतार किताब केविन मिसल द्वारा लिखित एक पौराणिक कथाओ पर आधारित उपन्यास है।


dharmayoddha kalki avatar of vishnu hindi by kevin missal,best mythological fiction novels in hindi


कल्कि को भगवान विष्णु का दशमा अवतार माना जाता है।


Buy Dharmayoddha Kalki Avatar of Vishnu Hindi By Kevin Missal From Amazon


15. रामायण के अमर पात्र सिरीज़ ( लेखक : Dr. विनय )


रामायण के अमर पात्र सिरीज़ Dr. विनय द्वारा लिखित रामायण के मुख्य पात्रो पर आधारित उपन्यास सिरीज़ है। 

ramayan ke amar patra hindi by dr. vinay,best mythological fiction novels in hindi


रामायण के अमर पात्र किताबों की लिस्ट :


1. मर्यादा पुरषोतम श्री राम

2. महासती सीता

3. महाबली रावण

4. कर्तव्यनिष्ठ लक्ष्मण

5. महारानी कैकेई

6. उर्मिला

7. हनुमान

8. जनक

9. गुरु वशीष्ठ

10. सुग्रीव

11. मांडवी


Buy Ramayan Ke Amar Patra Hindi By Dr. Vinay From Amazon


16. कृषन्तक मृत्युंजय श्रृंखला ( लेखक : अनुज सिंह नागौर )


krishantak mrityunjay shrinkhla hindi by anuj singh nagaur,best mythological fiction novels in hindi


कृषन्तक मृत्युंजय श्रृंखला किताब अनुज सिंह नागौर द्वारा लिखित एक आध्यात्मिक पुस्तक है जो जीवन, परिस्थितियों और मृत्यु के बीच की परिस्थितियों के बारे में बात करती है जो मानव द्वारा अपरिहार्य हैं।




इस पुस्तक का कथानक जीवन है और पुस्तक में वर्णित अवधारणाएं हड़ताली हैं और इस पुस्तक को अद्वितीय बनाती हैं और इसे अवश्य पढ़ा जाना चाहिए।


Buy Krishantak Mrityunjay Shrinkhla Hindi By Anuj Singh Nagaur From Amazon


17. हड़प्पा ( लेखक : विनीत बाजपेयी )


हड़प्पा किताब विनीत बाजपेयी  द्वारा लिखित एक 1700 ईसा पूर्व, हड़प्पा नगर पर आधारित उपन्यास है। 


harappa hindi by vineet bajpai,best mythological fiction novels in hindi


1700 ईसा पूर्व, हड़प्पा - हड़प्पा, विशाल सरस्वती नदी के तट पर बसा एक भव्य नगर है। विश्वासघात के अंधेरे, तंत्र-मंत्र पर विश्वास, और भारी खूनखराबा अंतिम देवता पर ही हावी हो जाता है, और जो उनके विनाशकारी प्रतिशोध का रास्ता तैयार कर...इस गौरवशाली सभ्यता के पतन का भयावह कारण बनेगा।


छल-कपट, हिंसा, देवता-दानव, प्रेम और महात्वाकांक्षा से भरी इस गाथा को पढ़िए और समय के रोमांचक सफ़र पर निकल पड़िए।


Buy Harappa Hindi By Vineet Bajpai From Amazon


18. रणक्षेत्रम सिरीज़ ( लेखक : उत्कर्ष श्रीवास्तव )


रणक्षेत्रम सिरीज़ उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा लिखत महाभारत के संग्राम पर आधारित उपन्यास की श्रेणी है।


rankshetram hindi by utkarsh srivastava,best mythological fiction novels in hindi


इस उपन्यास सिरिज मे कुछ तीन किताबें है - 


1. Rankshetram Part 1 - Raksharaj Markesh Ka Ant - https://amzn.to/2LBvmON


2. Rankshetram Part 2 - Asureshwar Durbheeksha Ki Wapsi - https://amzn.to/3hZT0Rc


3. Rankshetram Part 3 - Durbheeksha Aur Durdhra - https://amzn.to/39h9eBC


यह अनसुनी कथा है, द्वापर युग में महाभारत से पीढ़ियों पूर्व हुए दो महाविकराल संग्रामों की| चार खण्डों में बंटी, रणक्षेत्रम की यह गाथा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं अपितु एक पूरे युग की है| 


मानवों, नागों और असुरों के मध्य हुए पहले महासंग्राम से शुरू होती कथा दूसरे महासंग्राम और भरतवंश की स्थापना के साथ समाप्त होती है|


Buy Rankshetram Hindi By Utkarsh Srivastava From Amazon


19. वसुदेव ( लेखक : नरेन्द्र कोहली )


प्रख्यात कथाकार नरेन्द्र कोहली का उपन्यास ‘वसुदेव’ चरम जिजीविषा की कथा है। 


vasudev hindi by narendra kohli,best mythological fiction novels in hindi


जो कष्ट देवकी और वसुदेव ने सहे, संसार के इतिहास में उनकी कोई तुलना नहीं।


स्वयं बन्दियों का जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने अपने छः-छः पुत्रों की हत्या होते हुए देखी। 


परिवार, समाज, शासन अथवा राज्य के बाहर कहीं से भी किसी प्रकार की सहायता की कोई सम्भावना दिखाई नहीं दे रही थी, किन्तु उनकी संघर्ष की ऊर्जा समाप्त नहीं हुई।


भक्ति के धरातल पर आस्था की यह कथा ही राजनीति के धरातल पर एक अत्यन्त दुष्ट और शक्तिशाली शासक के विरुद्ध स्वतंत्रता के संघर्ष की गाथा है। 


Buy Vasudev Hindi By Narendra Kohli From Amazon


अब आपकी बारी : ऊपर दी गयी किताबों की लिस्ट मे से आपकी सबसे Favorite Novel कोनसी है या इस लिस्ट मे आपके द्वारा कोई किताब जोड़ना चाहते है तो नीचे कमेंट करे। अगर ये पोस्ट आपको हेल्पफूल लगा होतो इसे अपने बूक लवर दोस्तो के साथ शेअर करे। 

Related Posts :

Thanks For Reading 20 Best Mythological Fiction Novels in Hindi. अगर आप किताबी समीक्षा, हिन्दी शायरी, हिन्दी कहानिया, नए नए व्हात्सप्प स्टेटस और जोक्स पढ़ना चाहते है तो हमारे ब्लॉग DevisinhSodha.com पर विसिट करते रहिए। 

No comments:

Post a Comment