25 Best Famous Hindi Novels Of All Time (You Must Read)

Top All Time Best Hindi Novels  : अगर आपको उपन्यास पढ़ने का सौख है और आप हिन्दी साहित्य के सबसे बहेतरीन उपन्यास की खोज कर रहे है, तो इस पोस्ट मे दिये गए हिन्दी उपन्यास की लिस्ट आपकी बहोत मदद करेंगे। 


best hindi novels, hindi upnyas list


इस पोस्ट मे हमने हिन्दी मे लिखे गए 25+ चुनिन्दा उपन्यास की जानकारी दी है। इन मे से कुछ पुराने समय मे लिखे गए है और कुछ हाल ही के समय मे लिखे गए है। इस पोस्ट मे दी गयी सभी किताबों को आप Amazon से खरीद सकते है, सबकी लिंक साथ मे दी गयी है।


इस पोस्ट मे दिया गया हर उपन्यास हमने खुद पढ़ा है और हर उपन्यास अपने आप मे सर्वश्रेष्ठ है आप खुद पढ़ सकते है और किसी हिन्दी साहित्य के चाहक को गिफ्ट के रूप मे भी दे सकते है। 


हिंदी के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास की सूची - Hindi Upanyas List


1. गुनाहों का देवता ( लेखक : धर्मवीर भारती )


gunaho ka devta dharmaveer bharti,best hindi novels, hindi upnyas list


गुनाहों का देवता उपन्यास धर्मवीर भारती द्वारा लिखा गया एक रोमॅन्टिक लव स्टोरी नॉवेल है। एक उपन्यास के मुख्य किरदार है : चंदर, सुधा, बिनती और पम्मी। 


इस उपन्यास की कथा बहोत रोचक है, अगर आप इसे पढ़ने बैठते है तो इसे पूरा किए बिना उठ नहीं पाएंगे। जैसे जैसे कथा आगे बढ़ती है आपके दिमाग नए नए प्रश्न खड़े होते जाएंगे। 


इस उपन्यास को लेखक ने इस तरह लिखा है कहानी पढ़ते समय कई बार आपको ऐसा लगेगा की ऐसा नहीं होना चाहिए। और पढ़ने के बाद कई दिन तक आपके दिमाग मे घूमता रहेगा। 


ये उपन्यास पहली बार 1959 मे प्रकाशित हुआ था और उस समय का ये बेस्ट सेलर उपन्यास था । इतने वर्ष बीतने के बाद आज भी ये उपन्यास हिन्दी साहित्य मे रुचि रखने इसे सर्वश्रेष्ठ उपन्यास मानते है। इसे एक बार जरूर पढे।


इस उपन्यास पर एक था चंदर एक थी सुधा नामका धारावाहिक भी बन चुका है, जिसे आप Disney+ HotStar पर मुक्त मे देख सकते है। 


Buy & Read Gunaho Ka Devta From Amazon -> https://amzn.to/2LlCbEa


2. गबन ( लेखक : मुंशी प्रेमचन्द )


gaban munshi premchand,best hindi novels, hindi upnyas list

मुंशी प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक थे। उनकी लिखी गयी कहानिया आज भी हिन्दी साहित्य की सबसे बहेतरीन कहानिया मानी जाती है। 


गबन मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखे गए उपन्यासों मे से बहोत चर्चित और प्रसिद्ध उपन्यास है। गबन इस शब्द का अर्थ होता है - चोरी या दूसरे के सौंपे हुए धन को हज़म कर जाना।


गबन उपन्यास की कहानी इसके मुख्य किरदार है रमानाथ, जालपा ( रमानाथ की पत्नी ) और दयानाथ ( रमानाथ के पिता ) के आसपास गुमती है। 


गबन उपन्यास मे प्रेमचन्द ने मध्यवित्त-वर्ग के यथार्थ जीवन और मनोवृत्तियों का चित्रण किया है। इस उपन्यास मे कैसे एक पति अपनी आय कम होने के बावजूद अपनी जूठी शान को बरकरार रखने के लिए बेईमानी, रिश्वत, झूठ, हेरा-फेरी आदि उपायों से बहोत खर्च करता है। और मुसीबत मे फंस जाता है| 


इस उपन्यास की कहानी बहोत रोचक है, जिसे आपको एक बार जरूर पढ़ना चाइए। 


Buy & Read Gaban From Amazon -> https://amzn.to/356kEHd



गबन उपन्यास पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसमे सुनील दत्त और साधना मुख्य किरदार मे है। आप इस फिल्म को YouTube पर मुक्त मे देख सकते है।


3. अर्थला - संग्राम-सिंधु गाथा, #1 ( लेखक : विवेक कुमार )


arthala vivek kumar,best hindi novels, hindi upnyas list

विवेक कुमार द्वारा लिखी गयी अर्थला एक Mythological Fantasy Fiction Novel है। ये उपन्यास देवासुर संग्राम पर आधारित है और इसमे जम्बद्वीप की कहानी का वर्णन किया गया है। इस कहानी मे जम्बद्वीप के अंदर बहोत सारे छोटे छोटे राज्य है और अर्थला उन मे से एक है।


'विधान' इस कहानी का मुख्य पात्र है, जो एक कुंभार है जो अपनी माँ और छोटे भाई के साथ घड़े बनाने का काम करता है। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विधान योद्धा बनने के भी तैयारी कर रहा होता है| 


तभी उसके गुरु की हत्या हो जाती है, और क्रोध मे आकार उन हत्यारो को अकेले ही मर गिराता है। उसका ये पराक्रम देख कर कुछ लोग उसे अर्थला जाने के लिए तैयार करते है। 


वहाँ से शुरुआत होती है एक बहोत ही रोमांचक सफर की। इस उपन्यास को आज की राजनीतिक परिस्थिती पर व्यंग कसने के लिए बहोत अच्छी तरह से लिखा गया है।


अगर आपको देव, असुर, दैत्य, दानव पर आधारित पौराणिक कहानियाँ पढ़ना पसंद है तो इस उपन्यास को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए। 


Buy & Read Arthala From Amazon -> https://amzn.to/3bbe5qK


ये उपन्यास 'संग्राम-सिंधु गाथा' श्रेणी का पहेला उपन्यास है, इसका दूसरा भाग 'मल्हार  - Sangram Sindhu Gatha - Part 2' भी प्रकाशित हो चुका है, जिसे आप नीचे दिये गए लिंक से खरीद सकते है। 


Malhaar/मल्हार: Sangram Sindhu Gatha - Part 2 


malhar vivek kumar,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Malhar From Amazon -> https://amzn.to/3bbe5qK


4. चंद्रकांता ( लेखक : देवकी नन्दन खत्री )


chandrakanta devki nandan khatri,best hindi novels, hindi upnyas list


चंद्रकांता देवकी नन्दन खत्री  द्वारा लिखित एक Fictional Fantacy Novel है। इसकी कहानी तिलिस्म और ऐयारी पर आधारित है। 


ये उपन्यास जब पहेली बार प्रकाशित हुआ तो बहोत लोकप्रिय हुआ था। कई लोगो ने इस उपन्यास को पढ़ने के लिए हिन्दी भाषा भी सीखि थी। 


विजयगढ की राजकुमारी चंद्रकांता और नवगढ के राजकुमार वीरेन्द्र विक्रम की प्रेम कहानी इस उपन्यास का मुख्य आधार है। इन दोनों के अलावा तेजसिंह, चपला और क्रूरसिंह इस उपन्यास के महत्वपूर्ण किरदार है।


अगर आप एक बहेतरीन लव स्टोरी को सस्पेन्स के साथ पढ़ना पसंद करते है तो इस उपन्यास को जरूर पढे। चंद्रकांता उपन्यास की लोकप्रियता को देखकर देवकी नन्दन खत्री इसका अलगा भाग 'चंद्रकांता संतति' लिखा, इन दोनों किताबों को आप नीचे दिये गए लिंक से Amazon पर Order कर सकते है। 


Buy & Read Chandrakanta From Amazon -> https://amzn.to/3bmnDPR


चंद्रकांता संतति

chandrakanta santati devki nandan khatri,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Chandrakanta Santati From Amazon -> https://amzn.to/2Lnauuy


5. काशी का अस्सी ( लेखक : काशीनाथ सिंह )


kashi ka assi kashinath singh,best hindi novels, hindi upnyas list


काशी का अस्सी 'काशीनाथ सिंह' द्वारा लिखित एक सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालता उपन्यास है। 


इस उपन्यास मे बनारस के अस्सीघाट और अस्सी मुहल्ले से जुड़ी पांच कहानियां हैं | कहानियों का सन्दर्भ 1990 के दशक की राजनैतिक और सामाजिक व्यवस्था है, परन्तु वह आज के परिपेक्ष से भी सटीक हैं |


इस उपन्यास के मुख्य पात्र है - गया सिंह, तन्नी गुरु, रामजी राय और पूरा व्याख्यान प्रत्यक्ष दर्शी की तरह सुनाते स्वयं काशीनाथ सिंह। 


अगर आप सामाजिक जीवन पर कहानियाँ पढ़ना पसंद है तो आपको ये उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए। 


Buy & Read Kashi Ka Assi From Amazon -> https://amzn.to/3b9plnx


Best Hindi Novels Of All TIme


6. गोदान [Godaan] ( लेखक : मुंशी प्रेमचन्द )


godaan munshi premchand,best hindi novels, hindi upnyas list


प्रेमचन्द के द्वारा लिखे गए सबसे बहेतरीन उपन्यासों मे से एक है 'गोदान' । कुछ लोग इस प्रेमचंद की सर्वोतम कृति भी मानते है। 


गोदान में भारतीय किसान का संपूर्ण जीवन - उसकी आकांक्षा और निराशा, उसकी धर्मभीरुता और भारतपरायणता के साथ स्वार्थपरता ओर बैठकबाजी, उसकी बेबसी और निरीहता- का जीता जागता चित्र उपस्थित किया गया है।


गोदान इस शब्द का अर्थ होता है - गाय का दान। इस उपन्यास से मुख्य पात्र है - होरी, धनिया, गोबर, रायसाहब, महेता, मालती, गोविंदी, दातादिन, सिलिया, मातादीन, झुनिया, भोला आदि। 


अगर आप किसानो की समस्या और ग्रामीण जीवन के बारे मे जानना चाहते है तो आपको ये उपन्यास अवश्य पढ़ना चाहिए। 


Buy & Read Godan From Amazon -> https://amzn.to/357A6CH


7. कितने पाकिस्तान ( लेखक : कमलेश्वर  )


kitne pakistan kamleshwar,best hindi novels, hindi upnyas list


कितने पाकिस्तान हिन्दी साहित्य के विख्यात साहित्यकर कमलेश्वर द्वारा लिखित एक बहेतरीन उपन्यास है। इस उपन्यास को 2003 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 


कितने पाकिस्तान भारत पाकिस्तान के बँटवारे के समय हिन्दू मुस्लिम के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर आधारित है। 


अगर आप भारत पाकिस्तान के बँटवारे के समय पर आधारित पढ़ना चाहते है तो आपको ये उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए। 


Buy & Read Kitne Pakistan From Amazon -> https://amzn.to/3nfwvJd


8. सूरज का सातवाँ घोड़ा ( लेखक : धर्मवीर भारती )


suraj ka satvan ghoda dharmaveer bharti,best hindi novels, hindi upnyas list


सूरज का सातवाँ घोड़ा धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक लघु प्रसिद्ध उपन्यास है। 


ये उपन्यास 12 भागों मे विभाजित है और इसका मुख्य किरदार है माणिक मुल्ला। इस उपन्यास मे मुख्य तीन कहानिया है - एक जमुना की, दूसरी लिली की और तीसरी सती की। 


इस कहानी का मुख्य किरदार सात दिनो तक हर दोपहर अपने मित्रो की मंडली को एक कहानी सुनाता है। जो कुछ इस तरह है - 


1. नमक की अदायगी


2. घोड़े की नाल


3. तन्ना की कहानी


4. मालवा की युवरानी देवसेना


5. काले बेंट का चाकू


6. सत्ती की कहानी


7. सातवीं दोपहर में कोई नयी कहानी नहीं है बल्कि उस सभी कहानियों का निष्कर्ष है।


Buy & Read Suraj Ka Satvan Godha From Amazon -> https://amzn.to/3rVsCNe


9. राग दरबारी ( लेखक : श्रीलाल शुक्ल )


raag darbari shrilal shukla,best hindi novels, hindi upnyas list


राग दरबारी हिन्दी साहित्य के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल द्वारा लिखित एक व्यंग्य रचना है। इसे 1969 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


इस उपन्यास मे लेखक गाँव की कथा के माध्यम से आधुनिक भारत जीवन की मूल्यहीनता को बहोत सहजता साथ बताते है। 


वैद्यजी, रुप्पन बाबू, बद्री अग्रवाल, रंगनाथ, छोटा पहलवान, प्रिंसिपल साहिब, जोगनाथ, सनीचर और लंगड़ इस कहने के मुख्य किरदार है। 


रागदरबारी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के एक कस्बानुमा गाँव शिवपाल गंज की कहानी है; उस गाँव की जिन्दगी का दस्तावेज, जो स्वतन्त्रता-प्राप्ति के बाद ग्राम विकास और ‘गरीबी हटाओ’ के आकर्षक नारों के बावजूद घिसट रही है।


Buy & Read Rag Darbari From Amazon -> https://amzn.to/3pUaTnx


10. मैला आँचल ( लेखक : फणीश्वर नाथ 'रेनू' )


maila aanchal phanishwar nath renu,best hindi novels, hindi upnyas list


फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी कृति 'मैला आँचल' हिंदी का श्रेष्ठ और सशक्त आंचलिक उपन्यास है। 


मैला आँचल का कथानायक एक युवा डॉक्टर है जो अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद एक पिछड़े गाँव को अपने कार्य-क्षेत्र के रूप में चुनता है, तथा इसी क्रम में ग्रामीण जीवन के पिछड़ेपन, दु:ख-दैन्य, अभाव, अज्ञान, अंधविश्वास के साथ-साथ तरह-तरह के सामाजिक शोषण-चक्र में फँसी हुई जनता की पीड़ाओं और संघर्षों से भी उसका साक्षात्कार होता है.


Buy & Read Maila Anchal From Amazon -> https://amzn.to/2L3zM11


Top Famous Novels in Hindi


11. निर्मला ( लेखक : मुंशी प्रेमचन्द )


nirmala munshi premchand,best hindi novels, hindi upnyas list


निर्मला, मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध हिन्दी उपन्यास है। इसका प्रकाशन सन १९२७ में हुआ था। सन १९२६ में दहेज प्रथा और अनमेल विवाह को आधार बना कर इस उपन्यास का लेखन प्रारम्भ हुआ। 


निर्मला- मुन्शी जी की पत्नी, मुन्शी जी- तोताराम, मन्साराम- मुन्शी जी का बड़ा बेटा, रुक्मिणी- मुन्शी जी की बहन, जियाराम, सियाराम- मुन्शी जी के छोटे बेटे और भुङ्गी- महरी इस उपन्यास के मुख्य किरदार है। 


निर्मला में अनमेल विवाह और दहेज प्रथा की दुखान्त व मार्मिक कहानी है। उपन्यास का लक्ष्य अनमेल-विवाह तथा दहेज़ प्रथा के बुरे प्रभाव को अंकित करता है।


Buy & Read Nirmala From Amazon -> https://amzn.to/38cBtlJ


12. आपका बंटी ( लेखक : मन्नू भंडारी )


aapka bunti mannu bhandari,best hindi novels, hindi upnyas list


आपका बंटी मन्नू भंडारी का बाल मनोविज्ञान आधारित उपन्यास है। इसका प्रकाशन सन् १९७१ ई. में किया गया था।


'आपका बंटी' उपन्यास में से लेखिका ने रिश्ते के मूल्यों को समझाते हुए, पाठकों तक ये संदेश पहुंचाने की कोशिश की है कि पति-पत्नी के खराब होते हुए रिश्तों के बीच बच्चों की जिंदगी क्या होती है और जब इन  खराब होते रिश्तों के बीच उनके माता-पिता नए रिश्ते में बंधते है, तो वो कैसा महसूस करते है.


Buy & Read Aapka Banti From Amazon -> https://amzn.to/3ngCLQI


13. तमस ( लेखक : भीष्म साहनी )


tamas bhisham sahni,best hindi novels, hindi upnyas list


तमस भीष्म साहनी का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है। वे इस उपन्यास से साहित्य जगत में बहुत लोकप्रिय हुए थे। तमस को  साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


नत्थू, बख्शीजी, अज़ीज़, मास्टर रामदास, मेहता, अजीतसिंह, देसराज, शकर, कश्मीरीलाल, जरनैल, देवदत्त, लीज़ा, रिचर्ड, हकीमजी, सरदारजी, मौला दाद, हयातबख्श और लक्ष्मीनारायण इस उपन्यास के मुख्यपात्र है। 


इस उपन्यास में आजादी के ठीक पहले भारत में हुए साम्प्रदायिकता के नग्न नर्तन का अंतरंग चित्रण है। 'तमस' कुल पांच दिनों की कहानी को लेकर बुना गया उपन्यास है। 


Buy & Read Tamas From Amazon -> https://amzn.to/3rXvVDt


14. एक प्रेम कहानी मेरी भी ( लेखक : रविंदर सिंह  )


i too had a love story ravinder singh,best hindi novels, hindi upnyas list


अगर आप एक बहेतरीन रोमांटिक लव स्टोरी पढ़ना चाहते है तो आपको रविंदर सिंह द्वारा लिखित एक प्रेम कहानी मेरी भी जरूर पढ़ना चाहिए। 


इस उपन्यास के मुख्य किरदार है रविन और खुशी। दोनों एक दूसरे से एक Matrimonial Site पर मिलते है और दोनों मे प्रेम हो जाता है। आगे क्या होता है ये जानने के लिए अभी Amazon पर इस किताब को ऑर्डर करे। 


Buy & Read Ek Prem Kahani Meri Bhi From Amazon -> https://amzn.to/3rXv5qm


15. मोहन दास ( लेखक : उदय प्रकाश )


mohan das uday prakash,best hindi novels, hindi upnyas list


मोहन दास उदय प्रकाश द्वारा रचित एक लघु उपन्यास है जिसके लिये उन्हें सन् 2010 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


मोहनदास कहानी आज़ादी के लगभग साठ साल बाद के हालात का आकलन करती है।


यह उस अंतिम व्यक्ति की कहानी है जो बार-बार याद दिलाती है कि सत्ता केंद्रिक व्यवस्था में एक निर्बल, सत्ताहीन और ग़रीब मनुष्य की अस्मिता तक उससे छीनी जा सकती है। 


Buy And Read Mohan Das From Amazon -> https://amzn.to/394F0l9


Best Hindi Books Of All Time


16.  मेहुला के मृत्युंजय [ Shiva Trilogy ]  ( लेखक : अमीष त्रिपाठी )


the immortals of meluha amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


मेहुला के मृत्युंजय उपन्यास अमीष त्रिपाठी द्वारा लिखित भगवान शिव पर आधारित ट्रायोलॉजी सीरिज का प्रथम भाग है। एक उपन्यास एक बेस्ट सेलर है। 


इस पुस्तक मे आमिश त्रिपाठी ने कल्पना के सहारे से देवों के देव महादेव को और वास्तविक रूप में दर्शाने का प्रयत्न कहा जा सकता है।


यह कहानी एक प्राचीन देश मेलुहा की है, जो कई शताब्दी पहले भगवान राम द्वारा स्थापित किया गया था।


युद्ध और उसका अचंभित करने वाला अंत आपको अगली पुस्तक पढ़ने के लिए मजबूर कर देगा। रहस्य और रोमांच से भरपूर शिव के इस मानव रूप की अनोखी कहानी को जरूर पढ़ना चाहिए। 


Buy And Read Meluha Ke Mritunjay From Amazon -> https://amzn.to/35dF8xL


नागाओं का रहस्य


the secret of the nagas amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Nagaon Ka Rahasya From Amazon -> https://amzn.to/396aLub


वायुपुत्रों की शपथ


the oath of the vayuputras amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Vayupurtron Ki Sapath From Amazon -> https://amzn.to/2L5IBHQ


17. काल चक्र के रक्षक ( लेखक : आश्विन सांघी )



keepers of the kalachakra ashwin sanghi,best hindi novels, hindi upnyas list


काल चक्र के रक्षक उपन्यास आश्विन सांघी द्वारा लिखित एक Mythological Fiction Novel है। 


इस नॉवेल की कहानी दो मुख्य प्लॉट है। एक तरफ मे दुनिया के अलग अलग देशों के बड़े बड़े नेता लोग की रहस्यमयी तरीके से मृत्यु हो रही है, और उनकी मृत्यु क्यूँ हो रही है इसका किसी को पता नहीं चल रहा। 


और दूसरी तरफ कहानी विजय सुंदरम नाम के एक पात्र पर चल रही है। जो IIT का एक PHD Scholar है और Quantum Physics मे उसने रिसर्च की है। 


कहानी में आगे विजय सुंदरम को एक कंपनी से ऑफर आता है, और तभी उसकी एक जासूसी संस्था से होती है, जिसको लगता है की ये जो हत्याये हो रही है वो वही कंपनी करवा रही है जिसने विजय सुंदरमको ऑफर दी है। 


वो विजय सुंदरम को उस कंपनी मे जासूस बनाकर भेजती है, और उसके बाद एक के बाद एक रहस्य पर से पर्दा उठना शुरू हो जाता है। 


अगर आप भी एक सस्पेंस से भरी कहानी पढ़ना पसंद करना चाहते है तो आपको ये उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए। 


Buy & Read Kaal Chakra Ke Rakshak From Amazon -> https://amzn.to/2L507fi


18. कर्मभूमी ( लेखक : मुंशी प्रेमचन्द )


karmabhoomi munshi premchand,best hindi novels, hindi upnyas list


कर्मभूमि प्रेमचन्द द्वारा लिखित एक राजनीतिक उपन्यास है। 


उपन्यास का कथानक काशी और उसके आस-पास के गाँवों से संबंधित है। आन्दोलन दोनों ही जगह होता है और दोनों का उद्देश्य क्रान्ति है।


किन्तु यह क्रान्ति गाँधी जी के सत्याग्रह से प्रभावित है। गाँधीजी का कहना था कि जेलों को इतना भर देना चाहिए कि उनमें जगह न रहे और इस प्रकार शांति और अहिंसा से अंग्रेज सरकार पराजित हो जाए। इस उपन्यास की मूल समस्या यही है। 


Buy & Read KarmaBhumi From Amazon -> https://amzn.to/3909uVy


19. बनारस टॉकीज ( लेखक : सत्य व्यास )


banaras talkies satya vyas,best hindi novels, hindi upnyas list


बनारस टॉकीज़ सत्य व्यास द्वारा लिखित साल 2015 का सबसे ज़्यादा चर्चित हिंदी उपन्यास है। 


सत्य व्यास का लिखा यह उपन्यास काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रावासीय जीवन का जो रेखाचित्र खींचता है वो हिंदी उपन्यास लेखन में पहले कभी देखने को नहीं मिला।


कॉलेज के दिनों की मौज-मस्ती और साथियों के साथ की जाने वाली चुहलबाजी की यादों को तरोताजा करना चाहते हैं तो इस उपन्यास को पढ़ सकते हैं।


Buy & Read Banaras Talkies From Amazon -> https://amzn.to/3bjomRP


20. वोल्गा से गंगा ( लेखक : राहुल सांकृत्यायन )


volga se ganga rahul sankrityayan,best hindi novels, hindi upnyas list


वोल्गा से गंगा , राहुल सांकृत्यायन की प्रसिद्ध कृति है। यह राहुल सांकृत्यायन द्वारा लिखी गई बीस कहानियों का संग्रह है। 


6000 ई.पू. से 1942 ई. तक के कालखंड में मानव समाज के ऐतिहासिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अध्ययन को राहुल सांकृत्यायन ने इस कहानी-संग्रह में बाँधने का प्रयास किया है।


Buy & Read Volga Se Ganga From Amazon -> https://amzn.to/2MuwtjQ


हिन्दी साहित्य के सबसे प्रसिध्ध उपन्यास की लिस्ट


21.  इक्ष्वाकु के वंशज [ Ramachandra Series ] ( लेखक : अमीष त्रिपाठी )


scion of ikshvaku amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


इक्ष्वाकु के वंशज उपन्यास अमीष त्रिपाठी द्वारा लिखित भगवान राम एक जीवन पर आधारित सीरीज का प्रथम भाग है। 


रामायण तो आपने पढ़ी ही होगी। लेकिन अगर आप रामायण को एक अलग ही नजर से पढ़ना चाहते है तो आपको आमिश त्रिपाठी के ये तीन उपन्यास जरूर पढ़ने चाहिए।


Buy & Read Ikshvaku Ke Vanshaj From Amazon -> https://amzn.to/393q2Mh


सीता - मिथिला की योद्धा


sita warrior of mithila amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Sita Mithila Yoddha From Amazon -> https://amzn.to/3pNWs44


रावण - आर्यावर्त का शत्रु


raavan enemy of aryavarta amish tripathi,best hindi novels, hindi upnyas list


Buy & Read Ravan Aryavart Ka Shatru From Amazon -> https://amzn.to/35cnNFk


22. रंगभूमि ( लेखक : मुंशी प्रेमचन्द )


rangbhoomi premchand,best hindi novels, hindi upnyas list


लेखक-मुंशी प्रेमचंद पूँजीवाद के साथ जनसंघर्ष  व बदलाव की महान गाथा है प्रेमचंद की ‘रंगभूमि’। प्रेमचंद के उपन्यास ‘रंगभूमि’ का प्रकाशन 1925 में हुआ था।


‘रंगभूमि’ प्रेमचंद का एक ऐसा उपन्यास है जो भारत के सबसे बड़े आधुनिक द्वन्द्व की व्याख्या करने की कोशिश करता दिखाई देता है। 


समाज को अपने परम्परागत कौशल, पारम्परिक रूप के सहारे आगे बढ़ाया जाए या औद्योगिकीकरण के माध्यम से आधुनिक विकास का मार्ग चुना जाए।


Buy & Read Rangbhumi From Amazon ->  https://amzn.to/3bdwpzp


23. चित्रलेखा ( लेखक : भगवती चरण वर्मा )


chitralekha bhagwati charan verma,best hindi novels, hindi upnyas list


चित्रलेखा भगवती चरण वर्मा द्वारा रचित हिन्दी उपन्यास है।


चित्रलेखा की कथा पाप और पुण्य की समस्या पर आधारित है।


पाप क्या है? उसका निवास कहाँ है? - इन प्रश्नों का उत्तर खोजने के लिए महाप्रभु रत्नांबर के दो शिष्य, श्वेतांक और विशालदेव, क्रमश: सामंत बीजगुप्त और योगी कुमारगिरि की शरण में जाते हैं।


और उनके निष्कर्षों पर महाप्रभु रत्नांबर की टिप्पणी है, ‘‘संसार में पाप कुछ भी नहीं है, यह केवल मनुष्य के दृष्टिकोण की विषमता का दूसरा नाम है। हम न पाप करते हैं और न पुण्य करते हैं, हम केवल वह करते हैं जो हमें करना पड़ता है।"


Buy & Read Chitrlekha From Amazon ->  https://amzn.to/3rYoNXv


24. गोरा ( लेखक : रबीन्द्रनाथ टैगोर )


gora rabindranath tagore,best hindi novels, hindi upnyas list


रवीन्द्र नाथ ठाकुर का उपन्यास ‘गोरा’, अंग्रेजी शासन में भारत की राष्ट्रीय चेतना का औपन्यासिक महाकाव्य है।


इस उपन्यास में 1857 के विद्रोह के बाद के दशकों के सामाजिक हालातों का सजीव चित्रण किया है। यह उपन्यास 1907 से 1909 के बीच रचा गया था।


गुरुदेव ने इस उपन्यास के जरिए राष्ट्रवाद, कट्टरवाद और रूढ़िवादिता पर चोट की है और गोरा के किरदार के माध्यम से एक बड़ी बहस को भी अंजाम दिया है।


Buy & Read Gora From Amazon ->  https://amzn.to/3hK1VX4


25. जूठन ( लेखक : ओम प्रकाश वाल्मीकि )


joothan om prakash valmiki,best hindi novels, hindi upnyas list


जूठन सामाजिक सड़ाँध को उजागर करने वाले दलित लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है। 


हिंदी में दलित साहित्य के विकास में ओमप्रकाश वाल्मीकि की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। 


जूठन की कथावस्तु तथा कल और आज का समाज- पहले पहल तो पुस्तक का शीर्षक ही काफी चौकाने और सोचने वाला है।


काफी लोगो ने विचार किया की आखिर जूठन कैसा नाम है, पर इस नाम को रखने के पीछे लेखक का जो दर्द छिपा हुआ है उसे उन्होंने बताते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया है। 


Buy & Read Juthan From Amazon ->  https://amzn.to/35dMcKQ


अब आपकी बारी : आपने हिन्दी या अन्य भाषाओ मे कितने उपन्यास पढे है और उन मे से आपके हिसाब से सबसे बेस्ट कोनसा है नीचे कमेंट करके बताए। अगर आपको ये पोस्ट हेल्पफूल लगी हो तो इसे अपने दोस्तो और अन्य सोशियल मीडिया पर शेअर करे।

Related Posts :

Thanks For Reading 25 Best Famous Hindi Novels Of All Time You Must Read. हर दिन नए Books Reviews, Best Book List, Whatsapp Status, Best Hindi Shayari, Hindi Quotes & Suvichar पढ़ने के लिए DevisinhSodha.Com पर Visit करते रहिए।

4 comments:

  1. AnonymousMay 02, 2022

    Gunaho ka devta

    ReplyDelete
  2. गुनाहों का देवता, चित्रलेखा ,गबन, निर्मला पढ़ चुका हूं।

    ReplyDelete
  3. Surrender nath verma ki muje chand chiye

    ReplyDelete